Doordrishti News Logo

पानी के हौद में डूबने से निजी स्कूल के छात्र की मौत

हॉस्टल में रहता था छात्र

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पानी के हौद में डूबने से निजी स्कूल के छात्र की मौत। देचू थाना क्षेत्र में सनराइज पब्लिक स्कूल के पास पानी के हौद में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ता था और वहीं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

घटना की सूचना मिलने पर देचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मौत होना मान रही है। हालांकि,छात्र किन परिस्थितियों में हौद तक पहुंचा,इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार जैसलमेर जिले के डेलासर गांव निवासी श्रवण सिंह का शव स्कूल के पास स्थित पानी के हौद में मिला। बताया जा रहा है कि छात्र हौद में नहाने गया था। घटना का पता चलने पर स्कूल संचालक ने छात्र को हौद से बाहर निकलवाया।

पुलिसकर्मियों को दिया भीड़ और दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण

इसके बाद उसे देचू उप जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्कूल परिसर और अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के ननिहाल खियासरिया से ग्रामीण स्कूल और अस्पताल पहुंचे।

देचू थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि श्रवण सिंह हॉस्टल से कब बाहर निकला और किन परिस्थितियों में पानी के हौद तक पहुंचा।

घटना के समय वहां क्या परिस्थितियां थीं,इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार,प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का लग रहा है। हालांकि,घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026