बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त
- नकली शैंपू से भरी लोडिंग पिकअप पकड़ी
- बनाने वाली फैक्ट्री का पता लगाने में जुटी पुलिस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त। पुलिस कमिश्रर की स्पेशल टीम ने सोमवार की रात में नकली शैंपू से भरी एक लोडिंग पिकअप को बासनी औद्योगिक क्षेत्र में पकड़ा है। लोडिंग टैक्सी में बीस कार्टन नकली शैंपू मिले हैं।
पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से
पाउच की संख्या हजारों मेें है। देर रात तक पुलिस पाउच की गिनती में डेढ़ लाख होना पता लगा है, साथ ही जिस फैक्ट्री से माल भरा गया उस पर भी पुलिस ने दबिश दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।
पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया,एडीसीपी शाहिन सी.के सुपरविजन में कमिश्रर स्पेशल टीम सीएसटी ने बासनी पुलिस के साथ मिलकर औद्योगिक क्षेत्र में एक लोडिंग पिकअप को रूकवा कर तलाशी ली।
प्लास्टिक के कट्टों में पैक बंद कार्टन को खुलवा कर चैक किया तो पता लगा कि उसमें शैंपू के पाउच भरे है। बाद जांच सामने आया कि शैंपू नकली है जो नामी कंपनी के ब्राण्ड के नाम से बेचा जाता है। आरंभिक पड़ताल में यह भी सामने आया कि शैंपू दिल्ली भिजवाया जाना था।
देर रात तक सीएसटी एवं बासनी पुलिस लोडिंग टैक्सी चालक परिचालक से पूछताछ में जुटी थी, साथ बताई गई फैक्ट्री पर भी पुलिस की कार्रवाई जारी थी। लोडिंग गाड़ी में डेढ़ लाख पाउच होना सामने आया है।
कंपनी प्रतिनिधि ने बासनी पुलिस को दी शिकायत :-
बासनी पुलिस के अनुसार हिन्दूस्थान यूनिलीवर कंपनी के प्रतिनिधि ने इस संबंध में शिकायत दी थी। कंपनी डव नाम का शैंपू बनाती है। जोधपुर में नकली होने की जानकारी पर पुलिस ने पकड़ा है।
