एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा ने किया।
मुख्य अतिथि एमडीएम अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित और विशिष्ट अतिथि आरएमसीटीए अध्यक्ष डॉ.विहान चौधरी थे। डॉ.जोधा का स्वागत डॉ.रजनीश गलवा और डॉ.राजपुरोहित का स्वागत डॉ.आनंद लामोरिया ने किया।
सातवीं राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता सम्पन्न
डॉ.जोधा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल को भी जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। डॉ.राजपुरोहित और डॉ.चौधरी ने ऐसे आयोजन नियमित कराने पर जोर दिया।
स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ.आनंद लामोरिया ने बताया कि डॉ.जोधा के नेतृत्व में स्पोर्ट्स ग्राउंड का बेहतरीन विकास हुआ है और लगातार खेल आयोजन हो रहे हैं।
पहले दिन लामोरिया डर्मा डॉमिनेटर्स ने दोनों मैच जीते। डॉ.कामदार और डॉ.गलवा केयर टीम ने भी जीत दर्ज की। आयोजन में डॉ.आनंद लामोरिया, डॉ.रजनीश गलवा,डॉ. अजय हरित आयोजक थे तथा डॉ.डीएस राजपुरोहित का विशेष सहयोग रहा।
