Doordrishti News Logo

मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वारंटाइन केन्द्रों में आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जायेगी

जोधपुर, रविवार 16 मई की रात 8 बजे से 17 मई की रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस, 16 की रात्रि 12 बजे से 17 मई की रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस एवं 17 मई को प्रातः 8 बजे से 18 मई की प्रातः 8 बजे तक झालामण्ड फिल्टर हाउस पर अति आवश्यक रखरखाव एवं सफाई के कारण जोधपुर शहरी पेयजल वितरण संबंधित सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। जोधपुर शहर के सभी क्षेत्रों में 17 मई कीे जलापूर्ति 18 को तथा 18 की जल सप्लाई 19 मई को की जाएगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इस अवधि में शहर में स्थित मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वारंटाइन केन्द्रों में उनकी आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जाएगी। सरस्वती नगर एवं कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों में 17 मई को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 18 मई को होने वाली जल आपूर्ति 19 को एवं 19 को होने वाली जल सप्लाई 20 मई को होगी।

ये भी पढ़े – राजस्व मंत्री चौधरी ने ली कोविड प्रबंधन समीक्षा बैठक

कायलाना पम्प हाउस संबंधित क्षेत्र

जोधपुर शहर के परकोटा का भीतरी क्षेत्र, समस्त प्रताप नगर जल वितरण क्षेत्र, सूरसागर व कबीर नगर, मसुरिया, सरदारपुरा, नागोरी गेट के बाहर का क्षेत्र, पावटा, पृथ्वीपुरा, मानजी का हत्था इत्यादी स्थान।

चौपासनी फिल्टर हाउस व झालामण्ड फिल्टर हाउस से संबंधित क्षेत्र

ज्यूडिश्यिल एकेडमी हाईकोर्ट, सांगरिया फाटा क्षेत्र, जाटों की ढाणी के उच्च जलाशय से जुडे क्षेत्र रिको कृष्णा नगर, करणी नगर, मीरा नगर, झालामण्ड क्षेत्र के आस-पास, कुड़ी भगतासनी सैक्टर 1 से 9, जनता काॅलोनी, मधुबन सरस्वती नगर, गंगा विहार, केकेकाॅलोनी, भगत की कोठी, रातानाडा पम्पिग स्टेश्न से जलापुर्ति होने वाले सभी क्षेत्र, पंचवटी काॅलोनी, राईका बाग, सर्किट हाउस, गणेशपुरा, ईस्ट एवं वेस्ट पटेल काॅलोनी, सुभाष चौक, कृष्ण मन्दिर, एयरफाॅर्स, गोल्फ कोर्स, सेन्ट्रल स्कूल स्कीम, अभयगढ, सरदार क्लब, शिव मंदिर एसआर, कमला नेहरू नगर जीएसआर सुथला जीएसआर के क्षेत्र, कमला नेहरू नगर सैक्टर ए,बी,सी,डी, एवं विस्तार ,डिफेंस काॅलोनी, चांदणा भाखर, ज्योति नगर, राजीव गांधी काॅलोनी, सुथला, ज्वाला विहार, हिंगलाज नगर, डीआईजी फिरोजखां काॅलोनी, जोशी काॅलोनी, शिव काॅलोनी, हुडको क्वार्टर, गुरों का तालाब का कुछ क्षेत्र आदि, चौपासनी फिल्टर हाउस, महावीरपुरम, शिक्षक काॅलोनी, पठानकोट, विजय नगर आदि क्षेत्र, चौपासनी हाउसिग बोर्ड समस्त सैक्टर 1-25, देवनगर ,भटटी की बावडी, देवनगर, शास्त्री नगर समस्त सेक्टर, न्यू पाॅवर हाउस रोड, हैवी इण्डस्ट्रीयल एरिया,हडडी मिल, मिल्कमैन काॅलोनी, सुभाष नगर, खेमे का कुआं, बासनी सेकंड फेस, पाल रोड के आसपास, डीपीएस चौराहा, कनिष्का, आशापुर्णा, एम्स रोड काॅलोनियां रतन नगर, रूपरजत, रविनगर, कृष्णा नगर एसआर से जुड़ी काॅलोनियां वैष्णव नगर, शंकर नगर, पीएफ आफिस के पास का क्षेत्र।

सुरपुरा फिल्टर हाउस के क्षेत्र

इन्द्रा काॅलोनी, पोलो प्रथम एवं द्वितीय, धर्मनारायण जी का हत्था, मीरासी काॅलोनी, राम मौहल्ला, नागौरी गेट, रामबाग, खेतानाडी, महामन्दिर, मानसागर, बीजेएस समस्त क्षेत्र, गांधीपुरा, मानजी का हत्था, पावटा ए,बी,सी रोड, महावीर नगर, गुलजार नगर, शक्ति नगर, शिव शक्ति नगर, महादेव नगर, परिहार नगर, भदवासिया, सांसी बस्ती, उदय मन्दिर हरिजन बस्ती, कागा क्षेत्र, मदेरणा काॅलोनी, रामसागर, राजीवगांधी काॅलोनी, गांधीनगर, शिवसागर, माता का थान समस्त क्षेत्र, अशोक काॅलोनी, भाखरबाडा, लालसागर, 8 मील, नागौरी बेरा, मण्डोर क्षेत्र, मगरा पूंजला क्षेत्र, पहाड़ गंज प्रथम एवं द्वितीय, सुखाला बेरा, पदाला बेरा, दिलीप नगर, नान्दड़ी, डिगाडी क्षेत्र, शिकारगढ, उगमजी का बंगला, मोहनपुरा, अजीत काॅलोनी, सेनापति भवन क्षेत्र, भास्कर चौराहा, सेन्ट्रलजेल क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026