तालीमी कॉन्फ्रेंस में शिक्षा पर जोर

आओ अंधेरे से उजाले की ओर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तालीमी कॉन्फ्रेंस में शिक्षा पर जोर। मुहिम फाउंडेशन की ओर से जनाना गार्डन में ‘आओ अंधेरे से उजाले की ओर’ विषय पर तालीमी कॉन्फ्रेंस-2026 आयोजित हुई।

कोलकाता के वली रहमानी ने कहा कि बदलाव के लिए शिक्षा के साथ समाज के प्रति फिक्र और जिम्मेदारी जरूरी है। उन्होंने इबादत को पढ़ाई और समाज सेवा से भी जोड़ा।

अरबन हाट में क्राफ्ट बाजार और ओडीओपी प्रदर्शनी कल से

सेवानिवृत्त विंग कमांडर शमीम अख्तर ने दीन और दुनिया दोनों की तालीम की बात कही। एएमपी के अध्यक्ष आमिर इदरीशी ने कहा कि शिक्षा से अज्ञानता का अंधकार दूर होगा।

शाहीन एकेडमी के अध्यक्ष डॉ.अब्दुल कदीर ने बताया कि जोधपुर शाखा में जरूरतमंद विद्यार्थियों को 50% फीस में रियायत दी जाएगी और समुदाय जितनी राशि जुटाएगा, उतनी ही छात्रवृत्ति संस्थान देगा।

कन्वीनर इकबाल अली रंगरेज,संचालन अब्दुल हमीद खिलजी और सलीम खिलजी ने किया, आभार प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने जताया।