ओवरटेक के चक्कर में कार सामने से आ रही बस से भिड़ी,चालक की मौत

  • झंवर में लूणावास चारणान मोड़ पर भीषण हादसा
  • युवक को निकालने के लिए कार की बॉडी काटनी पड़ी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ओवरटेक के चक्कर में कार सामने से आ रही बस से भिड़ी,चालक की मौत। शहर के निकट झंवर स्थित लूणावास चारणान हाईवे मोड़ पर रविवार शाम कार और बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस को कटर मंगवाकर कार की बॉडी काटनी पड़ी।

गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय कार चालक की मौत हो गई। हादसे में बस चालक भी घायल हुआ है,जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। झंवर पुलिस ने बताया कि सालावास विवेक विहार निवासी 28 साल का रवि मेघवाल पुत्र बिरदाराम जसोल से कार लेकर जोधपुर लौट रहा था। कार में वह अकेला था।

माहेश्वरी छात्रवृत्ति निधि की साधारण सभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

लूणावास चारणान मोड़ पर रवि एक अन्य वाहन को ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास कर रहा था। तब सामने से जोधपुर-सांचौर मार्ग पर चलने वाली बस आ गई। दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। रवि कार के अंदर फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर झंवर थाना पुलिस पहुंची। चालक को बाहर निकालने के लिए कटर मंगवाया गया। कार की बॉडी और आगे के हिस्से के पुर्जे काटने के बाद उसे बाहर निकाला जा सका।अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हादसे में गंभीर रूप से घायल रवि मेघवाल और बस चालक को उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया। हालांकि,अस्पताल ले जाते समय रवि ने दम तोड़ दिया। घायल बस चालक का उपचार जारी है।