डमी पिस्टल के साथ वीडियो बनाई इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डमी पिस्टल के साथ वीडियो बनाई इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, गिरफ्तार। पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण पुलिस की डीएसटी टीम ने डमी पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा है।
युवक डमी पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रहा था। डीएसटी ने आरोपी को अनुसंधान के लिए पुलिस थाना ओसियां के सुपुर्द किया। ओसियां पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
आयुर्वेद विवि में लेक्चरर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज ने बताया कि डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा को चुनाव के दौरान आमजन में भय उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार को डीएसटी टीम गश्त के दौरान खेतासर से खाबड़ा रोड की ओर जा रही थी।
इस दौरान टीम को दो-तीन व्यक्ति पिस्टल नुमा हथियार के साथ वीडियो बनाते दिखाई दिए। टीम ने हथियार लेकर खड़े व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान चंडालिया निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र तेजसिंह के रूप में बताई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने आमजन में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से डमी पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।
इसके बाद डीएसटी टीम ने आरोपी को अनुसंधान के लिए पुलिस थाना ओसियां के सुपुर्द किया, जहां उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
