सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से बुधवार को जोधपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’का आयोजन किया गया।
टिकट जांच में लक्ष्य से 18.60 फीसदी ज्यादा राजस्व
रामलीला मैदान,12वीं रोड पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी मुख्य अतिथि थे। महापौर प्रसन्नचंद मेहता, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी,पूर्व सांसद नारायण सिंह माणकलाव, विधायक अतुल भंसाली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।
भूपेंद्र सैनी ने कहा कि सेवा ही संगठन की मूल भावना है और कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन हुआ। पीएम ने कहा कि सार्वजनिक जीवन का हर क्षण राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है।
इसके बाद रामलीला मैदान से 12वीं रोड तक मशालों के साथ भव्य रैली निकाली गई,जिसमें बूथ से जिला स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल हुए।
