टिकट जांच में लक्ष्य से 18.60 फीसदी ज्यादा राजस्व

सितंबर में 116.33 लाख की वसूली

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टिकट जांच में लक्ष्य से 18.60 फीसदी ज्यादा राजस्व। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल में सितंबर में चलाए गए सघन टिकट जांच अभियान में वाणिज्य शाखा ने लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूला।

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर

सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर औचक जांच की गई। सितंबर में 98.12 लाख रुपए के लक्ष्य के मुकाबले 116.33 लाख रुपए वसूले गए, जो लक्ष्य से 18.60% अधिक है।

अभियान में बिना टिकट के 10,465 मामलों में 76.39 लाख और अनियमित टिकट के 5,340 मामलों में 39.94 लाख रुपए वसूले गए। कुल 15,805 मामलों से 116.33 लाख की वसूली हुई। बिना बुक सामान के 9 मामलों में 1,910 रुपए जुर्माना लगा।

धूम्रपान के 77 मामलों में 1.34 लाख और गंदगी फैलाने के 16 मामलों में 23 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।