मारवाड़ समारोह 24 एवं 25 अक्टूबर को

  • जोधपुर में सजेगा संस्कृति और परंपरा का रंग
  • मिस मारवाड़’व ‘मारवाड़ श्री’ प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
  • 16 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
  • राजकीय उम्मेद स्टेडियम में 24 अक्टूबर को होंगी प्रतियोगिताएं
  • मारवाड़ की संस्कृति, परंपरा और प्रतिभा को मिलेगा सशक्त मंच

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारवाड़ समारोह 24 एवं 25 अक्टूबर को। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग,जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 24 एवं 25 अक्टूबर को मारवाड़ समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा।

समारोह के तहत 24 अक्टूबर को राजकीय उम्मेद स्टेडियम में प्रसिद्ध ‘मिस मारवाड़’ एवं ‘मारवाड़ श्री’ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के माध्यम से मारवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।

मेडिकल उपकरणों की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की आकस्मिक जांच

मारवाड़ की संस्कृति और प्रतिभा को मिलेगा मंच
क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय, जोधपुर के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि मारवाड़ समारोह यहां की विशिष्ट संस्कृति,लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत को देश-विदेश के पर्यटकों एवं आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इसी क्रम में ‘मिस मारवाड़’ एवं ‘मारवाड़ श्री’ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है,जिनके माध्यम से मारवाड़ की प्रतिभाओं को अपनी कला, व्यक्तित्व एवं सांस्कृतिक पहचान प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

16 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन
प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 8 से 16 अक्टूबर तक कार्यालय दिवसों में कार्यालय समय के दौरान पर्यटन विभाग,जोधपुर (होटल घूमर परिसर, हाईकोर्ट रोड) से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा करवा सकेंगे।

पर्यटन विभाग ने मारवाड़ की संस्कृति एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाली इन प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान करते हुए इच्छुक प्रतिभागियों से निर्धारित अवधि में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

Related posts: