Doordrishti News Logo

एआई से फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल युवती से ब्लैकमेल का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एआई से फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल युवती से ब्लैकमेल का आरोप। शहर में सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीर को एआई की मदद से एडिट कर उसे बदनाम करने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने पंकज नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच एएसआई माडूराम द्वारा की जा रही है।

जोधपुर में वंदे भारत स्लीपर डिपो के दूसरे चरण का काम हुआ प्रारंभ

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने प्रार्थिया के फोटो को एआई की मदद से एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद फोटो को लेकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया। मामले में पीडि़ता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने फोटो को किस तरह एडिट किया,उसे किन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया और ब्लैकमेल के लिए किन माध्यमों का इस्तेमाल किया।