सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों का प्रदेश महामंत्री ने लिया जायजा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों का प्रदेश महामंत्री ने लिया जायजा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा राजस्थान द्वारा 7 अक्टूबर को आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की तैयारियों का प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने रावण का चबूतरा मैदान पहुंचकर जायजा लिया।
उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं को भव्य और व्यवस्थित आयोजन के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 7 अक्टूबर 2026 को शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष का सेवाकाल पूरा हो रहा है। यह यात्रा सेवा,समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी।
कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। मशाल प्रज्ज्वलन के साथ यात्रा का शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिला पदाधिकारी सुनील भाटी,प्रतिपाल सिंह वालेचा,गौरव जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
