दिल्ली में सिगनलिंग कार्य से 6 ट्रेनें प्रभावित
वंदे भारत,रूणिचा, मालाणी प्रभावित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिल्ली में सिगनलिंग कार्य से 6 ट्रेनें प्रभावित। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली सराय रोहिल्ला- पटेल नगर-पालम के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के चलते जोधपुर रूट की 6 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ब्लॉक के कारण जोधपुर-दिल्ली कैंट- जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट 26481/ 26482 दोनों दिशाओं में 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
नारी निकेतन में महिला एवं बालिका कल्याण दिवस पर कार्यशाला
दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस 14087 दिल्ली से 5 अक्टूबर को और जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा 14088 जैसलमेर से 6 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
जम्मूतवी-बाड़मेर मालाणी एक्सप्रेस 14662, 6 अक्टूबर को बदले मार्ग दिल्ली- रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर चलेगी और भिवानी में रुकेगी।
हावड़ा-बाड़मेर सुपर फास्ट 12323 जो 6 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होगी,उसे दिल्ली स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

