निबंध प्रतियोगिता में 90 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

वन्यजीव सप्ताह

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निबंध प्रतियोगिता में 90 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग। उपवन संरक्षक वन्यजीव जोधपुर के तत्वावधान में 2 से 8 अक्टूबर तक मनाए जा रहे वन्यजीव सप्ताह के चौथे दिन सोमवार को निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई।

जिले के विभिन्न विद्यालयों के 90 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। माध्यमिक वर्ग के लिए ‘जुड़े आवास: वन्यजीवन का विकास’ और उच्च माध्यमिक के लिए ‘मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व’ विषय रखा गया। विद्यार्थियों ने वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों के संरक्षण और जैव विविधता पर अपने विचार रखे।

महिला आईटीआई में TOT-ES प्रशिक्षण शुरू

वन विभाग ने बताया कि 6 अक्टूबर को माचिया जैविक उद्यान में ‘वन्य जीव आवास एवं कॉरिडोर संरक्षण’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। समापन समारोह 8 अक्टूबर को माचिया जैविक उद्यान के एनआईसी भवन में होगा, जिसमें उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।