बुजुर्गों को स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा के दिए टिप्स
एमडीएम अस्पताल में वृद्धजन पखवाड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बुजुर्गों को स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा के दिए टिप्स। मथुरादास माथुर अस्पताल के जिरियाट्रिक विभाग ‘रामाश्रय’ एवं क्षेत्रीय वयोवृद्ध केंद्र (NPHCE) की ओर से अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष पखवाड़ा आयोजित किया गया।
सहायक आचार्य डॉ. अमित माथुर ने बताया कि सेंटर पर वरिष्ठ नागरिकों को ओपीडी पर्ची,खून जांच,ईसीजी, एक्स-रे से लेकर दवाइयां तक सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर निःशुल्क मिलेंगी।
डॉ.अजय प्रजापत ने एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव्स की जानकारी दी। मेडिको सोशल वर्कर अजय सोलंकी ने ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए पासवर्ड-पिन साझा न करने और अज्ञात वीडियो कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी।
आयुर्वेद विवि में छह दिवसीय षट्कर्म प्रायोगिक कार्यशाला का पोस्टर विमोचन
फिजियोथेरेपिस्ट मोनिका कल्ला ने बिना पेनकिलर दर्द निवारण के उपाय बताए,क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट लक्ष्मी प्रजापत ने डिमेंशिया के लक्षणों पर जागरूक किया।
अंतिम दिन मेडिकल छात्रों की पोस्टर प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, नोडल अधिकारी डॉ. प्रतिमा चौहान,डॉ.हरीश अग्रवाल सहित स्टाफ मौजूद था।
