सुनसान मकान से लाखों की टावर बैटरियां बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सुनसान मकान से लाखों की टावर बैटरियां बरामद। तिंवरी स्टेशन रोड के पास सुनसान मकान से लाखों की कीमत की टावर बैटरियां बरामद की गई है। सूचना पर पहुंची मथानिया पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो मोबाइल टावर्स में इस्तेमाल होने वाली बैटरियां बरामद हुई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से मोबाइल टावरों से बैटरियां और सोलर प्लांट से बैटरियां व केबल चोरी होने की वारदातें सामने आ रही थी। इस पर मथानिया थाना पुलिस को तिंवरी स्टेशन रोड के पास एक सुनसान स्थान पर बैटरियां रखे होने की सूचना मिली। सब इंस्पेक्टर प्यारे लाल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और मकान की तलाशी ली।
आग में दो दुकानें जलकर राख,एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
यहां मोबाइल टावरों पर इस्तेमाल होने वाली बैटरियां मिलीं। पुलिस ने बैटरियों को कब्जे में लेकर उनके संबंध में जांच शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर प्यारेलाल ने बताया कि अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि बरामद बैटरियां किन मोबाइल टावरों की हैं और उन्हें वहां तक कौन लेकर आया ? बैटरियों की पहचान और रिकॉर्ड के आधार पर क्षेत्र में हाल में हुई टावर बैटरी चोरी की घटनाओं से उनका मिलान किया जा सकता है। साथ ही पुलिस सोलर प्लांटों से हुई बैटरी और केबल चोरी की वारदातों के संबंध में भी संभावित कडिय़ां तलाश रही है।
