आग में दो दुकानें जलकर राख,एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आग में दो दुकानें जलकर राख,एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड। देचू पुलिस थाने के पास देर रात दो दुकानों में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
आग प्लास्टिक की दुकान में लगी थी,जिसकी चपेट में पास की प्रिंटिंग प्रेस की दुकान भी आ गई और वह भी जलकर राख हो गई।सूचना मिलने पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आसपास की दुकानों को खुद ही खाली कराया। फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण दोनों दुकानें पूरी तरह जल गईं।
10 साल के प्रयासों के बाद ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की घर वापसी
एक घंटे बाद फलोदी नगर पालिका से दो फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंचीं, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। पिछले पांच महीने में आग लगने की तीसरी घटना है।
