चौहाबोर्ड सेक्टर-9 में 11 अक्टूबर से होगा डांडिया महोत्सव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चौहाबोर्ड सेक्टर-9 में 11 अक्टूबर से होगा डांडिया महोत्सव। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड विकास समिति 9वें सेक्टर की ओर से देवी माँ पार्क में भव्य नवरात्रि डांडिया महोत्सव का आयोजन 11 से 20 अक्टूबर तक सायं 7.30 बजे से किया जाएगा।

समिति पिछले 22 वर्षों से प्रतिवर्ष नवरात्रि पर डांडिया-गरबा का आयोजन कर रही है, जिसमें हर आयु वर्ग के लोग उत्साह से भाग लेते हैं।

जोधपुर में मैराथन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन

अध्यक्ष हनवन्तसिंह पंवार ने बताया कि इस वर्ष भी महिला-पुरुष एवं युवाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में गरबा-डांडिया प्रस्तुत किया जाएगा। उत्कृष्ट नृत्य करने वालों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा। अंतिम दिन प्रसादी का कार्यक्रम भी रखा गया है।

पंवार एवं सचिव प्रतीक व्यास ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द और सनातन सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है।