शातिरों ने अलग अलग खातों से उड़ाए रुपए
- साइबर ठगी
- वॉट्स एप पर लिंक खोलते ही खाते से रकम गायब
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शातिरों ने अलग अलग खातों से उड़ाए रुपए। कमिश्ररेट में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बनाकर उनके बैंक खातों से 7.32 लाख 399 रुपए ऑन लाइन निकाल लिए। कहीं नेट बैंकिंग के जरिए कई ट्रांजेक्शन कर रकम निकाली गई तो कहीं वॉट्सएप पर भेजे गए लिंक को खोलते ही खाते से रुपए पार हो गए।
डांगियावास और शास्त्री नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।डांगियावास थाना क्षेत्र के पालासनी निवासी महेंद्र प्रताप के साथ भी ऑन लाइन ठगी हुई। उसने रिपोर्ट में बताया कि 21 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति ने उसके वॉट्स एप पर एक लिंक भेजा। युवक ने लिंक खोला तो उसके बैंक खाते से रकम ऑनलाइन निकल गई।
सेंट्रल एकेडमी में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती
डांगियावास थाना पुलिस ने आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस लिंक,मोबाइल नंबर और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटा रही है। गिरिराज कॉलोनी निवासी चेन सिंह ने शास्त्री नगर थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 11 अगस्त की शाम ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई। अज्ञात आरोपी ने ऑनलाइन फ्रॉड कर उसके खाते से 2 लाख 1 हजार 999 रुपए निकाल लिए।
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण

