EPFO जोधपुर ने शनिवार को शुरू की ‘निधि मित्र’ सुविधा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),EPFO जोधपुर ने शनिवार को शुरू की ‘निधि मित्र’ सुविधा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन,क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर ने सदस्यों को सुगम सेवाएं देने के लिए अवकाश के दिन शनिवार को ‘निधि मित्र’ सेल शुरू किया है।
मुख्यमंत्री शर्मा जयपुर से जनप्रतिनिधियों से करेंगे सीधा संवाद
यह सुविधा जोधपुर क्षेत्रीय कार्यालय के साथ पाली,बीकानेर और श्रीगंगानगर जिला कार्यालयों में तत्काल प्रभाव से उपलब्ध रहेगी। सेल हर शनिवार सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कार्यरत रहेगा।
यहां भविष्य निधि दावों को दाखिल करने,ऑन लाइन सेवाओं और पोर्टल संबंधी समस्याओं के समाधान में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त डॉ.अजय सिंह चौधरी ने सदस्यों, नियोक्ताओं और हितधारकों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।
