स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जोधपुर मंडल में व्यापक सफाई
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न स्टेशनों,यार्ड,शेड एवं कार्यालय परिसरों में किया सामूहिक श्रमदान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जोधपुर मंडल में व्यापक सफाई। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान आयोजित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत गुरुवार को मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों,यार्ड एवं शेड में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक श्रमदान किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में इस अभियान के दौरान जोधपुर,जैसलमेर, बाड़मेर,नागौर,मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना, पाली,जालोर सहित प्रमुख स्टेशनों तथा भगत की कोठी डीजल शेड एवं अन्य कार्यालय/शेड परिसरों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
रेलवे ट्रैक,यार्ड,प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर,सर्कुलेटिंग एरिया,रेलवे कॉलोनियों तथा विभिन्न विभागों के कार्यालय परिसरों की गहन सफाई की गई।
इस अवसर पर “एक दिन,एक घंटा,एक साथ” पहल के तहत समदड़ी रेलवे कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान किया।
मंडोर स्टेशन पर ड्यूल वीडीयू सिस्टम प्रारंभ
बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक,कोचिंग डिपो एवं यार्ड की विशेष सफाई की गई तथा बड़ी मात्रा में कचरे का निस्तारण किया गया।
स्वच्छता अभियान में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पर्यावरण मित्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के साथ- साथ रेलकर्मियों एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
2 अक्टूबर गांधी जयंती पर जोधपुर स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम
स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन अवसर तथा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को जोधपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों एवं आदर्शों को स्मरण करते हुए स्वच्छता का संदेश देंगे।
जोधपुर स्टेशन परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान स्वच्छता,स्वच्छ रेल एवं स्वच्छ परिसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए यात्रियों एवं आमजन को भी रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
