Doordrishti News Logo

यही है वो लडक़ा..कहकर युवक पर जान लेवा हमला पाइप से पैर तोड़ा

हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दी रिपोर्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),यही है वो लडक़ा..कहकर युवक पर जान लेवा हमला पाइप से पैर तोड़ा। शहर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर लोहे के पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पांचवीं बी रोड निवासी नितेश गहलोत पुत्र मदनलाल गहलोत ने सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट देकर उदयमंदिर थाने के हिस्ट्रीशीटर चांद भिस्ती सहित 5-6 हथियारबंद बदमाशो पर हमला करने का आरोप लगाया है।

पीडि़त के अनुसार हमले में उसके बाएं पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार नितेश गहलोत गुरुवार की शाम करीब 6.30 बजे अपने ऑफिस से चौराहे की तरफ अगरबत्ती लेने जा रहा था। तब एक काली स्कॉर्पियो में सवार चांद भिश्ती सहित 5-6 लोग वहां पहुंचे।

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में जोधपुर के 215 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

आरोप है कि चांद भिश्ती ने गाड़ी का फाटक खोलकर साथ मौजूद लोगों से कहा कि नदीम भाई तथा सिकंदर खान ने जो लडक़ा बताया था,वह यही है। इसके बाद आरोपियों ने नितेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे के पाइप से उसके बाएं पैर पर जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पैर की हड्डी टूट गई।

पीडि़त ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी जान लेने की कोशिश की,जिसके बाद वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से आरोपियो की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।