जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
- यात्री सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था की पड़ता
- अनधिकृत विक्रेताओं व बेटिकट यात्रा पर नियंत्रण के निर्देश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का
डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं,स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल के लिए सोमवार शाम डीआरएम अनुराग त्रिपाठी और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) परिणय जोशी ने संयुक्त निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अनधिकृत विक्रेताओं,बेटिकट यात्रा और अन्य अनधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म, स्टेशन भवन,प्रतीक्षालय, शौचालय,पेयजल व्यवस्था, टिकट काउंटर,पार्किंग और सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने साफ- सफाई की स्थिति और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को यात्री सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था में किसी तरह की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय कर स्टेशन परिसर में अनधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) परिणय जोशी ने रेलवे नियमों के उल्लंघन पर कानूनी प्रावधानों के तहत त्वरित कार्रवाई करने और यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) मनोहर सिंह, रेलवे निरीक्षक,रेलवे कोर्ट स्टाफ तथा जीआरपी और आरपीएफ के निरीक्षक मौजूद थे।
