सीईआईआर पोर्टल से 151 गुम मोबाइल बरामद
- बरामद मोबाइल की कीमत तकरीबन 25 लाख
- पुलिस ने मालिकों को लौटाए
- सीईआईआर पोर्टल की मदद से जोधपुर पूर्व पुलिस की कार्रवाई
- अब तक 1074 मोबाइल बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीईआईआर पोर्टल से 151 गुम मोबाइल बरामद। जोधपुर पूर्व पुलिस ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल जोधपुर पूर्व और जिला पूर्व के विभिन्न पुलिस थानों की टीमों ने संचार साथी (सीईआईआर) पोर्टल की मदद से 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी आईपीएस के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेन्द्र सिंह के निकटतम सुपरविजन में साइबर सेल और थानों की टीमों ने अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार,अब तक जिला जोधपुर पूर्व में सीईआई आर पोर्टल की सहायता से 1074 खोए हुए मोबाइल बरामद कर परिवादियों को लौटाए जा चुके हैं।
जब आत्मा देह बदल लेती है तो श्राद्ध किसका? एक विवेचन
पुलिस ने मोबाइल चोरी या गुम होने पर तत्काल संबंधित थाने में या राजस्थान पुलिस के ऑन लाइन पोर्टल पर मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील की है। इसके बाद संचार साथी (सीईआईआर) पोर्टल पर मोबाइल को ब्लॉक कराया जा सकता है।
मोबाइल किसी नए नंबर के संपर्क में आने पर उसकी ट्रेसबिलिटी पुलिस को उपलब्ध हो जाती है,जिससे उसे बरामद करने में मदद मिलती है।अभियान में साइबर सेल के राकेश सिंह,गणपत राम,देवेन्द्र परिहार, कैलाश बिश्नोई सहित जिला पूर्व के पुलिस थानों की टीमें शामिल थे।
