स्थानीय चुनावों में युवा चेहरों को मिलेगा मौका: मदन राठौड़

युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण ताकत,

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्थानीय चुनावों में युवा चेहरों को मिलेगा मौका: मदन राठौड़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण और विकसित राजस्थान के संकल्प की सबसे बड़ी ताकत है। आज का युवा रोजगार तक सीमित नहीं,बल्कि नवाचार और ऊर्जा से विकास में भूमिका निभा रहा है।

राठौड़ सोमवार को डिगाड़ी स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में युवा संवाद में बोल रहे थे। उन्होंने युवाओं के सुझाव सुने और ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ में भागीदारी का आह्वान किया।

Gen-Z नहीं,युवा कहें
उन्होंने Gen-Z जैसे पश्चिमी शब्दों के बजाय ‘युवा’, ‘नई पीढ़ी’ जैसे भारतीय शब्दों के प्रयोग पर जोर दिया। कहा कि अपनी भाषा और संस्कृति के शब्दों में अपनापन है।

कांग्रेस के पास तथ्य हैं तो प्रमाण दे संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे: महापौर मेहता

स्थानीय चुनाव में नए चेहरों को अवसर
राठौड़ ने कहा कि आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा उन नए और युवा चेहरों को अवसर देने पर विचार करेगी जो क्षेत्र में सक्रिय हों और सेवा भाव से राजनीति में आना चाहते हों। भाजपा संगठन, जनसेवा और सक्रियता को महत्व देती है। प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश सरकार युवाओं को कौशल और आत्म निर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

कांग्रेस पर निशाना
उन्होंने कहा कि विपक्ष रचनात्मक भूमिका के बजाय केवल विरोध की राजनीति कर रहा है।
वरिष्ठ नेताओं ने भी किया संबोधित।
-राजेंद्र गहलोत: युवा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं।
-जोगाराम पटेल: युवाओं को स्वरोजगार और नवाचार के अवसरों का लाभ लेना चाहिए।
-महापौर प्रसन्नचंद मेहता:नगरीय विकास में स्वच्छता,पर्यावरण और डिजिटल सेवाओं में युवा अहम भूमिका निभा सकते हैं।
-जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल: युवा संवाद से संगठन और युवाओं का सीधा संवाद मजबूत होता है।

कार्यक्रम में कमसा मेघवाल,पुनाराम चौधरी, राजेंद्र बोराणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व युवा मौजूद थे।