कांग्रेस के पास तथ्य हैं तो प्रमाण दे संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे: महापौर मेहता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कांग्रेस के पास तथ्य हैं तो प्रमाण दे संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे: महापौर मेहता। महापौर प्रसन्न चन्द मेहता ने कहा कि कांग्रेस चुनावी हार छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर तथ्यहीन आरोप लगा रही है।

नव निर्वाचित महापौर प्रसन्न चंद मेहता सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मेहता ने कहा कि कांग्रेस के पास यदि तथ्य हैं तो उन्हें सार्वजनिक करे,केवल आरोप लगा कर निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं को बदनाम न करे। राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन बयान तथ्यों और प्रमाणों पर आधारित होने चाहिए।

कोटा स्टेशन पर 20 दिन नहीं रुकेगी जोधपुर- भोपाल एक्सप्रेस

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने 26 सितंबर को संयुक्त बयान में स्पष्ट किया है कि SIR सहित सभी प्रमुख निर्णय तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। 24 जून 2025 के मूल आदेश और राज्यों के लिए समय-सारणी पर भी आयोग स्थिति स्पष्ट कर चुका है। ऐसे में कांग्रेस को कथित मतभेद के दावों का आधार बताना चाहिए।

मेहता ने कहा कि 27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा SIR प्रक्रिया को वैध ठहराए जाने के बाद भी कांग्रेस सवाल उठा रही है। आयोग के अनुसार SIR फॉर्म सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखा गया था। यदि फॉर्म या नियमों में बदलाव का दावा है तो कांग्रेस आधिकारिक दस्तावेज दिखाए।

उन्होंने कहा कि आयोग रैन बसेरों,मजदूरों,बेघर लोगों तक पहुंचकर और घर-घर जाकर BLO के माध्यम से फॉर्म एकत्र कर पात्र मतदाताओं को जोड़ रहा है। इस पर तथ्यात्मक चर्चा होनी चाहिए।

मेहता ने सवाल किया कि SIR में मतभेद का क्या प्रमाण है? कैबिनेट सचिव को भेजे पत्र को SIR से जोड़ने का आधार क्या है? फॉर्म में बदलाव का दस्तावेज कहां है? क्या मीडिया रिपोर्ट का सत्यापन किया गया?

प्रेस वार्ता में उपमहापौर विजय सिंह पवार, भाजपा शहर अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल और मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया मौजूद थे।