कोटा स्टेशन पर 20 दिन नहीं रुकेगी जोधपुर- भोपाल एक्सप्रेस
29 सितंबर से 18 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग से संचालन -सोगरिया में मिलेगा अस्थाई ठहराव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कोटा स्टेशन पर 20 दिन नहीं रुकेगी जोधपुर- भोपाल एक्सप्रेस। कोटा स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते 29 सितंबर से 18 अक्टूबर तक जोधपुर-भोपाल- जोधपुर एक्सप्रेस का कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। दोनों दिशाओं में ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सोगरिया स्टेशन पर दोनों ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है।
पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से कोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर पुनर्विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 14814 भोपाल- जोधपुर एक्सप्रेस 29 सितंबर से 18 अक्टूबर तक भोपाल से रवाना होकर सोगरिया-कोटा सी केबिन- गुड़ला होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इसका कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। यह ट्रेन सोगरिया स्टेशन पर रात 2.10 बजे पहुंचेगी और 2.20 बजे रवाना होगी।
जोधपुर मंडल में कबाड़ से जुगाड़ कर बनाए आकर्षक मॉडल
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस भी 29 सितंबर से 18 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग गुड़ला- कोटा सी केबिन-सोगरिया होकर संचालित होगी। यह ट्रेन कोटा स्टेशन पर नहीं रुकेगी।सोगरिया स्टेशन पर इसका रात 11.30 बजे आगमन और 11.40 बजे प्रस्थान होगा।
