Doordrishti News Logo

वयोवृद्ध सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को

वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वयोवृद्ध सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान, जोधपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वयोवृद्ध सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 1 अक्टूबर,को शाम 4 बजे गीता भवन, में किया जाएगा।

संस्थान की ओर से आयोजित समारोह में शहर एवं आसपास के क्षेत्र के वयोवृद्ध नागरिकों तथा संस्थान के वयोवृद्ध सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय आयुक्त, जोधपुर कन्हैयालाल स्वामी उपस्थित रहेंगे।

रेस्टोरेंट में चल रहा हुक्काबार पकड़ा,केस दर्ज

कार्यक्रम में पूर्व संभागीय आयुक्त रतन लाहोटी, वरिष्ठ आरएएस अधिकारी (सेवानिवृत) वीना लाहोटी तथा गीता प्रचार मंडल,जोधपुर के संरक्षक एवं महामंत्री राजेश लोढा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

संस्थान के अध्यक्ष हरीश पंवार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयनारायण परिहार एवं महासचिव डॉ.गणपत सुराणा ने समारोह में अधिकाधिक वरिष्ठ नागरिकों से उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।