रेस्टोरेंट में चल रहा हुक्काबार पकड़ा,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेस्टोरेंट में चल रहा हुक्काबार पकड़ा,केस दर्ज। शहर की महामंदिर पुलिस ने मानजी का हत्था क्षेत्र में चल रहे एक रेस्टोरेंट पर दबिश देकर हुक्काबार पकड़ा। संचालक पर केस दर्ज किया गया। मौके से हुक्का सामग्री को जब्त किया गया।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि मानजी का हत्था क्षेत्र में चल रहे रेस्टोरेंट महादेव कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार की जानकारी मिली। इस पर एसआई गोविंदराम ने मय जाब्ते के वहां रेड दी। पुलिस ने मौका स्थल से सात हुक्का पाइप,चार चिलम,प्लास्टिक पाइप और फ्लैवर आदि जब्त कर संचालक भोपालगढ़ बुरछा के भगवानसिंह के खिलाफ कोटपा का केस दर्ज किया।
