सड़क हादसों में दो की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसों में दो की मौत। निकटवर्ती मथानिया और बासनी एरिया में हुई सडक़ दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के उपरांत परिजन को सुपुर्द किए।
मथानिया पुलिस ने बताया कि वैष्णव कॉलोनी तिंवरी निवासी जसराज सुथार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिताजी माणकराम वैष्णव रविवार की शाम को बाइक लेकर तिंवरी से निकल रहे थे। तब एक गाड़ी चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में उपचार के बीच उनकी मौत हो गई।
पेट्रोल डाल जलाने का प्रयास: बदमाशों ने स्कूटी को फूंका
इधर बासनी पुलिस के अनुसार मामा अचलेश्वर नगर सांगरिया निवासी काली ने रिपोर्ट दी कि उसका पति गोविंदराम आरजे ठेके के सामने से निकल रहा था। तब एक ट्रक चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में घायल उसके पति की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।
