विजय सिंह पंवार बने जोधपुर नगर निगम के उपमहापौर
- भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने किया स्वागत
- शहर के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विजय सिंह पंवार बने जोधपुर नगर निगम के उपमहापौर।जोधपुर नगर निगम के उपमहापौर पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विजय सिंह पंवार निर्वाचित हुए। निर्वाचन के बाद भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित उपमहापौर विजय सिंह पंवार के स्वागत के अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,निकाय चुनाव संभाग प्रभारी ओंकार सिंह लखावत,पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव संभाग प्रभारी सीआर चौधरी, राज्य मंत्री केके चौधरी, निकाय चुनाव जिला प्रभारी रविंद्र सिंह बालावत,प्रदेश मंत्री एवं निकाय चुनाव संगठन सह प्रभारी अजीत मांडल,निकाय चुनाव प्रभारी नारायण सिंह देवल,भाजपा जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली,पूर्व जेडीए चेयरमैन प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़,जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई,पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,किशोर सिंह निकाय चुनाव जोधपुर सहप्रभारी,धुरंधर मेघवाल प्रदेश,निकाय चुनाव प्रबंधन समिति सह संयोजक नाथू सिंह राठौड़ व बड़ी संख्या में भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
जीपीएस सिस्टम से पकड़ा गया क्रेन चोर
महापौर ने किया स्वागत
जोधपुर नगर निगम के महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने नवनिर्वाचित उपमहापौर विजय सिंह पंवार का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि महापौर, उपमहापौर और सभी निर्वाचित पार्षदों के समन्वित प्रयासों से नगर निगम के माध्यम से शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना और आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना होना चाहिए।
विकास कार्यों को गति देने पर जोर
भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने विजय सिंह पंवार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उपमहापौर के रूप में शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, सड़क, पेयजल,आधारभूत सुविधाओं तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण होगा।
