सूने मकान में सैंध लगाकर लाखों के जेवरात और नगदी चुराई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूने मकान में सैंध लगाकर लाखों के जेवरात और नगदी चुराई। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरों ने सैंध लगाकर लाखों के जेवरात,नगदी,लेपटॉप और मोबाइल चोरी कर ले गए। घर मालकिन की तरफ से इस बारे में अब पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।
अवैध अफीम बरामदगी के 13 साल पुराने मामले में आरोपी महिला को 3 साल की कठोर सजा
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि सी-60 महालक्ष्मी स्कूल के नजदीक रहने वाली नीलू दइया पत्नी चंद्र प्रकाश भाटी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 19 से 25 सितंबर के बीच उसका घर सूना था। इस बीच अज्ञात चोरों ने घर में सैंध लगाकर वहां से सोने के कंगन,चेन,लूंग जोड़ी, चांदी की पायल,कंगन और ग्लास आदि के साथ दो मोबाइल,एक लेपटॉप और कुछ नगदी चोरी कर ले गए। घटना को लेकर पुलिस ने मौका मुआयना किया और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के साथ तलाश आरंभ की है। प्रतापनगर सदर थानाधिकारी सुंदरकला की तरफ से जांच की जा रही है।
