कैंट एरिया की तारबंदी काटते युवक को क्यूआरटी ने पकड़ा
70 फीट फेंसिंग चोरी करने का भी आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैंट एरिया की तारबंदी काटते युवक को क्यूआरटी ने पकड़ा।शहर के रातानाडा थाना क्षेत्र में कैंट एरिया की 11 गार्ड यूनिट की फेंसिंग काटते हुए एक युवक को क्यूआरटी ने पकड़ लिया। शिकायत के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान प्रहलाद राम चौधरी के रूप में हुई है।
उसके कब्जे से रिंच, मोबाइल फोन,रस्सी और एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद होने की बात सामने आई है। रातानाडा पुलिस के अनुसार परिवादी नायब सूबेदार रोबर्ट मसीह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 24 सितंबर की रात क्यूआरटी ड्यूटी के दौरान युवक यूनिट की तारबंदी काटते हुए मिला।
अवैध अफीम बरामदगी के 13 साल पुराने मामले में आरोपी महिला को 3 साल की कठोर सजा
उसके शरीर पर चोट के निशान थे और वह लंगड़ा कर चल रहा था। पूछताछ में युवक ने दो दिन पहले करीब 70 फीट फेंसिंग काटकर ले जाने और उसे घर पर रखने की बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच एएसआई पन्नाराम की तरफ से की जा रही है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

