Doordrishti News Logo

ज़रूरतमंद को निशुल्क ऑक्सिमीटर दिया जाएगा

जोधपुर, कोविड-19 जैसी महामारी से आज पूरा विश्व और हमारा देश संघर्ष कर रहा है। रोजाना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण चिकित्सा उपकरणों की कमी भी समस्या बनती जा रही है। ऐसे दौर में कई  संस्थाए, संगठन और समाज सेवी लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सेवाकार्य के इसी जज़्बे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी “सेवा ही संगठन है” अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी के आव्हान पर सेवाकार्य में जुटे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा रातानाडा मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ऑक्सिमीटर बैंक की शुरुआत की गई। शुरुआत में 50 ऑक्सिमीटर की व्यवस्था की गई है।

BJP Ratanada Mandal launches oximeter bank

ज़रूरत पड़ने पर  आगे भी ऑक्सिमीटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। मंडल अध्यक्ष माधो सिंह परिहार ने बताया कि होम आइसोलेशन के दौरान नियमित रूप से मरीज के ऑक्सीजन लेवल की जांच करने हेतु ऑक्सिमीटर की ज़रूरत पड़ती है। इन दिनों मांग के अनुरूप ऑक्सिमिटर की कमी को देखते हुए कोरोना पॉज़िटिव लोगों को निशुल्क उपलब्ध करवा  रहे हैं। शुरुआत में इन्हें समस्त रातानाडा मंडल के क्षेत्र में  वितरित किए जाएंगे।

ये भी पढ़े :- सात समुंदर पार रह रही बेटियों ने समझी मातृभूमि की पीड़ा, कोरोना पीड़ितों की सहायतार्थ 2 लाख रुपए भेजे

आज क्षेत्र के ज़रूरतमंद देनी रूपानी, भीम सिंह, अशोक कुमार, आनंद सिंह इत्यादि को निःशुल्क उपलब्ध करवाए गए। संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ज़रूरत मंदों को निशुल्क ऑक्सिमीटर मुहैया कराने हेतु एक ऑक्सिसीमीटर टास्क फ़ोर्स का भी गठन किया गया है। जिसमें पूर्व ज़िला महामंत्री मुकेश लोढ़ा मंडल महामंत्री देवज्ञ जाँगिड, दीपक कंडारा, पार्षद रामस्वरूप प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष रमेश भाटी, मोतीलाल भाटी, मदनलाल शर्मा, हरी सिंह पँवार, ललित चौधरी, देनु रूपानी, रतन सिंह दय्या, जयदीप मालवीय व मीडियाकर्मी मदन बोराणा सदस्य बनाए गए हैं।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026