1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार
जाली नोट परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार। अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बोरूंदा थाना पुलिस ने जाली नोट सप्लाई करने के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए 1 लाख 83 हजार 500 रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने जाली नोट परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बोरूंदा थाना क्षेत्र में गोटन रोड पर निगरानी की। इस दौरान जाली नोट सप्लाई करने की फिराक में घूम रहे बोलेरो कैंपर चालक बागोरिया,थाना भोपाल गढ़,अरबाज पुत्र सरादीन को दस्तयाब किया गया।
चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 500-500 रुपए के 367 जाली नोट बरामद हुए,जिनकी कुल कीमत 1 लाख 83 हजार 500 रुपए है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल एवं वृताधिकारी बिलाड़ा मनीषदेव के पर्यवेक्षण तथा बोरूंदा थानाधिकारी जगदीश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस ने जाली नोटों के स्रोत और इन्हें सप्लाई करने वाले नेटवर्क के संबंध में अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।
