Doordrishti News Logo

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

  • घबराए पुत्र ने घरवालों को बाद में दी जानकारी
  • 8 सितंबर की घटना फुटेज में दिखे तीन चार बदमाश
  • कार में आए थे बदमाश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 14 में गत 8 सितंबर को व्यापारी के पुत्र की स्कूटी को टक्कर मार कर उससे दस लाख रूपए लूट लिए गए। घबराए व्यापारी पुत्र ने घरवालों को इस बारे में बाद में जानकारी दी। उसकी तबीयत भी खराब हो गई। पुलिस ने अब घटना के संबंध में लूट का प्रकरण दर्ज किया है। मामले में जांच एसआई महेंद्र कुमार की तरफ से की जा रही है।

चौपासनी हादसिंग बोर्ड थाने के एसआई महेंद्र कुूमार ने बताया कि रामनारायण पुत्र मदन लाल वार्ड नं 6 गांव ठकरीमासर बीकानेर हाल निवास प्लॉट माहेश्वरी ग्रीन बीआर बिडला स्कूल के पास की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिताजी गांव मे किराणा की करते है तथा वहीं रहते है। कुछ दिन पहले गांव गया तब पिताजी ने जोधपुर अनाज मण्डी से माल खरीदने के लिये 10 दस लाख रूपये नगद दिए थे और कहा कि कि मण्डी जाकर किराणा माल व चूरी कोरमा वाले व्यापारी से बात करा देना। कितना और क्या समान लेना है बता दूंगा।

08 सितंबर करीब 4 बजे 10 लाख रूपये तिरपाल के थैले मे लेकर मण्डोर मण्डी जाने के लिये अपनी स्कूटी पर रवाना हुआ। रूपए स्कटी के आगे थैला में लटकाया हुआ था। जब में करीब 4.30 बजे अणदाराम स्कूल के पास बाले सर्किल के पास पहुंचा तब फुटपाथ पर एक दुबला पतला लडक़ा काला शर्ट पहने की स्कूटी की तरफ झपटी मारी। लेकिन मैंनेे सोचा किसी ओर को इशारा कर रहे तो मैं उससे बचकर आगे चला गया। 14 सेक्टर के पास पहुंचा तब पीछे से एक सफेद रंग की बिना नम्बर की टाटा नेक्सॉन कार आई और स्कूटी के आगे लगा दी और उसमें से दो लडक़े नीचे उतरे कहा कि तुमने मुझे फोन पर गाली देने की मैसेज कैसे किया।

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

पीडि़त रामनारायण के अनुसार उसको जबाब दे रहा था कि इतने में गाड़ी से तीसरा आदमी आया और स्कूटी आगे रखा का बैग उठाकर कार में बैठकर भाग गए। उनका अणदाराम स्कूल तक पीछा किया मगर वे हाथ नहीं लगे। पीडि़त के अनुसार वह इस घटना में से बहुत डर गया व अचानक यह घटना होने से हक्का-बक्का रह गया। बाद में मेरी तबीयत खराब हो गई और मैं गांव चला गया। लूटे गए रुपयों में 500- 500 के नोट की 20 गड्डियां थी। इसके अलावा अन्य दस्तावेज भी थे।

सीसीटीवी फु टेज में दिखे छीना झपटी करते 
सबइंस्पेक्टर महेंद्र कुमार के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखे गए है। इसमें पीडि़त के साथ छीना झपट्टी होना प्रतीत हुआ है। पीडि़त बचाव करता भी दिखा है। लुटेरों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।