दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद
- स्कार्पियो कार लेकर खड़े थे
- कमिश्ररेट की डीएसटी वेस्ट और विवेक विहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद। पुलिस आयुक्तालय की तरफ से मादक पदार्थ एवं अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगा रखी है। बुधवार की देर शाम को डीएसटी वेस्ट की सूचना पर विवेक विहार पुलिस ने सेक्टर 11 में खड़ी एक स्कार्पियो से दो संदिज्ध को पकड़ा।
गाड़ी में बैठे दो शख्स से पूछताछ एवं तलाशी के बाद पुलिस ने वहां से देशी पिस्टल,दो मैंगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे से केस दर्ज होना आरंभिक तौर पर पता लगा है। फिलहाल पुलिस अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ में जुटी है।
पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया,डीसीपी वेस्ट श्रीमती कमल शेखावत के निर्देशानुसार एडीसीपी वेस्ट प्रवीण कुमार, एसीपी बोरानाडा हिमांशु एवं विवेक विहार थानाधिकारी एसआई विश्राम मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने डीएसटी वेस्ट की सूचना पर विवेक विहार सेक्टर 11 में खड़ी एक स्कार्पियो पर दबिश दी।
रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान
गाड़ी में दो शख्स सालवांकलां डांगियावास निवासी दिनेश चौधरी पुत्र नथूराम और उसके साथ चित्तौडग़ढ़ बस्सी निवासी सिद्धार्थ उर्फ संदीप पुत्र शंकरलाल मिला।
उनके पास में तलाशी लिए जाने पर एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस एवं दो मैंगजीन बरामद हुई। पिस्टल लोडेड थी।
गाड़ी के चेसिस नंबर घिसे हुए,चोरी की आशंका
पुलिस ने गाड़ी के बारे मेें पड़ताल की तब मालूम हुआ कि उसके चेसिस नंबर घिसे हुए थे। जो चोरी की प्रतीत हुई। विवेक विहार थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी दिनेश के खिलाफ पहले से ही कुछ प्रकरण सामने आए है। सिद्धार्थ उर्फ संदीप के बारे में पता लगाया जा रहा है।
