फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

  • केमिकल फैक्ट्री आग लगने का मामला
  • पुलिस ने दर्ज किया मानव जीवन संकट में डालने का केस
  • झुलसे 13 लोगों का उपचार जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग विकराल होने लगी। इस दौरान आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। फैक्ट्री में केमिकल के ड्रम रखे होने की वजह से विस्फोट होते रहे।

इसमें 13 फायरमैन झुलस गए। जिनका एमजीएच बर्न यूनिट में उपचार जारी है। इधर आज सुबह बासनी पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के पुत्र को शांतिभंग में हिरासत में लिया है।थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि इसमें फैक्ट्री मालिक चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 11 निवासी राजेंद्र के पुत्र स्पर्श को फिलहाल शांतिभंग में पकड़ा गया है।

उल्लेखनीय है कि बासनी श्रमिक कॉलोनी में बुधवार की शाम को एसआर केमिकल फैक्ट्री में आग लगी। जहां दो-तीन दिन पहले ही हैंडीक्राफ्ट ओर इंडस्ट्रियल काम में आने वाला केमिकल लाया गया था। इसमें आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री के ताला लगा हुआ था। इधर आग लगने के बाद आस-पास रहने वाले लोगों को मौके से हटाया गया।

पांच माह बाद घायल की मौत

आग तकरीबन काबू कर ली गई थी,मगर फैक्ट्री में रखे केमिकल ने अचानक आग पकड़े जाने के बाद जोरदाार विस्फोट हुआ और तेरह फायरमैन झुलस गए। जोकि अभी एमजीएच में उपचाराधीन है। इन्हें पहले एम्स ले जाया गया था,मगर वहां बर्न यूनिट नहीं होने पर एमजीएच भेजा गया।

आवासीय क्षेत्र में चल रही फैक्ट्री
श्रमिक कॉलोनी में आवासीय क्षेत्र में इस फैक्ट्री को संचालित किया जा रहा था। फैक्ट्री में आग लगने की वजह से आस पास मकान में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इधर आग की लपटों की वजह से आस पास के कई मकानों में भी नुकसान होने की संभावना है। घायलों में 3 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

यह लोग आए आग की चपेट में 
दुर्गेश पुत्र महेनु कुमार, प्रशांत तंबोली पुत्र सुनील,प्रवीण अवशाल पुत्र राजू,विनय पुरोहित पुत्र जितेंद्र,कुणाल पुत्र विजदर्शन,आशिष पुत्र फरचंद, जोगाराम पुत्र प्रेमाराम,सुमित पुत्र सुभाष,अविनाश,प्रदीप, मोहम्मद हनीफ और दिनेश सहित 13 लोग झुलसे है। जिला कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया ने घायलों की सुध ली।