लूणी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे तीन डम्पर पकड़े चालक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लूणी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे तीन डम्पर पकड़े चालक गिरफ्तार। लूणी थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे तीन डम्पर जब्त किए हैं। पुलिस ने तीनों डम्परों के चालकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए हैं।
अनन्त चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आज
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में रोशन खान (46) निवासी पदमपुरा, धर्माराम (29) निवासी नारनाडी तथा इंदू खां (50) निवासी भणियाणा शामिल हैं। पुलिस ने मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है।
कार्रवाई थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
