रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगा कर वृद्ध ने दी जान।
शहर के राइकाबाग रेलवे स्टेशन के पास रेलवे परिसर की दीवार पर आज सुबह एक वृद्ध का शव फंदे पर लटका मिला। फंदा किसी कपड़े से लगाया गया था। उसके पास में तलाशी लिए जाने पर आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर आरंभिक तौर पर पहचान की गई।
परिजन के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले में रेलवे पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सुबह सूचना मिली कि राइकाबाग रेलवे स्टेशन की दीवार के समीप एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका है। फंदे पर लटके व्यक्ति को देखकर आस पास निकलने वाले कई वाहन चालक रूक गए और भीड़ एकत्र हो गई। बाद में उदयमंदिर और रेलवे पुलिस वहां पहुंची। मामला रेलवे पुलिस का होना पर कार्रवाई की गई।
फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार
मृतक के पहने कपड़ों की तलाशी में उसके पास से आधार कार्ड मिला। जिसमें आरंभिक तौर पर उसकी पहचान कोलूपाबूजी लोहावट निवासी 65 साल के पन्ने सिंह का होना पता लगा है। फिलहाल पुलिस ने परिजन को सूचना दी है। उनके आने पर पूर्ण जानकारी होगी। शव को एजीएच की मेार्चरी में रखवाया गया है।
