ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकाली

23 पंचायत समितियों के 649 सरपंच पद और वार्ड पंचों का तय हुआ रिजर्वेशन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकाली।
जोधपुर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर 649 ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी आज निकाली गई। जिले की 23 पंचायत समितियों में लॉटरी निकालने का समय अलग-अलग तय किया गया था। कुल 649 ग्राम पंचायतों की लॉटरी निकलने के साथ ही गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है।

जिले के सभी उपखंड अधिकारियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र की पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। बता दें कि पिछले कई महीनों से सरपंच व पंच के पदों के दावेदारों को लॉटरी का इंतजार था। गांव की स्थानीय राजनीति में सरपंच का पद सबसे अहम है। लॉटरी निकलने के बाद साफ हो गया है कि किस ग्राम पंचायत में सरपंच का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा।

एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल बंद रही ओपीडी
गौरतलब है कि जोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान पद, सदस्यों और 43 जिला परिषद वार्डों की लॉटरी एक दिन पहले निकाली जा चुकी है।

इससे पहले 13 अगस्त को जिला प्रमुख पद के लिए जयपुर में लॉटरी निकाली जा चुकी है। ये पद अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व हुआ है। जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का रिजर्वेशन भी तय हो गया है। जिले में पंचायत समिति प्रधान के लिए एससी ओपन की 2, एससी महिला की 2, एसटी ओपन की 1 सीट निर्धारित की गई है। वहीं ओबीसी ओपन की 2, ओबीसी महिला की 2 सीटें तय की गई हैं, जबकि 7 सीटें अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व की गई हैं। 7 सीट ही अनारक्षित ओपन रहेंगी।
अब ग्राम पंचायत और वार्ड पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ पंचायत चुनाव की तस्वीर और साफ हो गई है।