हर्षोल्लास से मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस
आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हर्षोल्लास से मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्व विद्यालय के सुश्रुत सभागार में 11वां आयुर्वेद दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमडीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित थे, अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.राजपुरोहित ने कहा कि जीवनशैली रोगों की बढ़ती चुनौती में आयुर्वेद की भूमिका महत्वपूर्ण है और विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के ज्ञान का समन्वय जनस्वास्थ्य के लिए उपयोगी होगा।
रिक्तेश्वर भैरूनाथ मंदिर का पाटोत्सव 24 को
कुलगुरु प्रो.शुक्ल ने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की समग्र दृष्टि है। विद्यार्थियों को इसके मूल सिद्धांतों को आधुनिक संदर्भ में समाज के सामने प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वाद-विवाद, निबंध,आयुर्वेदिक आहार, पोस्टर प्रतियोगिता,स्वास्थ्य शिविर व जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। डॉ.सौरभ अग्रवाल और डॉ.भानुप्रिया चौधरी ने विशेष व्याख्यान दिए।कार्यक्रम में नव नियुक्त छात्रसंघ सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई। अंत में पीजीआईए प्राचार्य प्रो.चन्दन सिंह ने आभार व्यक्त किया।
