रिक्तेश्वर भैरूनाथ मंदिर का पाटोत्सव 24 को

तेलाभिषेक और भजन संध्या होगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रिक्तेश्वर भैरूनाथ मंदिर का पाटोत्सव 24 को। रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रिक्तेश्वर भैरूनाथ मंदिर,किला रोड पर पाटोत्सव का आयोजन गुरुवार 24 सितंबर को होगा।

सीताराम मंदिर में माता नन्दा सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा

ट्रस्ट अध्यक्ष हरीश ओझा एवं सचिव धीरेन्द्र दवे ने बताया कि पाटोत्सव के तहत प्रातः 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रिक्तेश्वर भैरूनाथ का तेलाभिषेक होगा। सायं 6 बजे भव्य श्रृंगार के बाद महाआरती होगी और शाम 8 बजे से देर रात तक भजन का आयोजन होगा। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा। भक्त जन को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।