सीताराम मंदिर में माता नन्दा सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला देवी जोशी हुईं शामिल
- देहरादून में पहली बार माता नंदा-सुनंदा का दस दिवसीय पर्व
देहरादून(दूरदृष्टीन्यूज),सीताराम मंदिर में माता नन्दा सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की गढ़ी शाखा और केंद्रीय शाखा सहित सभी शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सीताराम मंदिर नींबू वाला,कौला गढ़ में माता नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का भ्रम दूर, सारिका ने बताई इक्विनॉक्स की सच्चाई
देहरादून के इतिहास में पहली बार किसी मंदिर में माता सुनंदा के दस दिवसीय पर्व का आयोजन परिषद द्वारा किया गया है। इस आयोजन में केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव बबीता शाह,केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार और केंद्रीय महासचिव गोविंद पांडे की मुख्य भूमिका रही।
कार्यक्रम के यजमान राजेंद्र सिंह बिष्ट सपरिवार थे। सभी 10 शाखाओं के अध्यक्ष,सचिव व सांस्कृतिक सचिव भी सहयोगी बने।नंदा-सुनंदा पर्व के पांचवें दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला देवी जोशी,स्थानीय पार्षद और जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर मां का आशीर्वाद लिया। आयोजन को सफल बनाने में समस्त देहरादून वासियों का सराहनीय योगदान रहा।
Related posts:

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

त्योहारी भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट

जोधपुर से चेन्नई का सफर हुआ आसान

