आरक्षण लॉटरी आज
जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों के लिए निकलेगी लॉटरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरक्षण लॉटरी आज।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान,जयपुर के लिए निर्देशानुसार जोधपुर जिले के जिला परिषद सदस्यों,समस्त पंचायत समिति प्रधान एवं समस्त 23 पंचायत समिति के सदस्यों के आरक्षण/लॉटरी का कार्यक्रम ऑडिटोरियम,मारवाड़ इंटरनेशनल सेन्टर में बुधवार,23 सितंबर, 2026 को निर्धारित किया गया है।
अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) जोधपुर आलोक रंजन ने बताया कि 23 सितंबर को मारवाड़ इंटरनेशनल सेन्टर में जिला परिषद सदस्य के लिए प्रातः 10 से 11.30 बजे तक, पंचायत समिति प्रधान के लिए दोपहर 11.30 से 12.30 बजे तक,पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 1.30 बजे से आरक्षण/लॉटरी प्रक्रिया आयोजित होगी।
