निर्माणाधीन भवन की छत पर टूटी रस्सी श्रमिक की मौत
अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निर्माणाधीन भवन की छत पर टूटी रस्सी श्रमिक की मौत। शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पुत्र ने मर्ग में रिपोर्ट दी। दूसरी तरफ निर्माणाधीन भवन पर कार्य कर रहा श्रमिक रस्सी टूटने पर नीचे गिरने से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
मंडोर पुलिस ने बताया कि बारली मंडावता निवासी 58 साल के खेमसिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला। उसके पुत्र दिव्यम ने मर्ग की रिपोर्ट दी। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा 46.79 एमडी जब्त
दूसरी तरफ बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मुसलमानों का बास बिसलपुर डांगियावास निवासी 35 वर्षीय फारूख शाह पुत्र इसुब शाह यहां बोरानाडा स्थित गांगाणा फांटा नवकार सिटी के पास में एक निर्माण में कार्य में लगा हुआ था। घर की छत पर रस्सी टूटने पर वह नीचे गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। उसकी अब अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।उसके पिता इसुब शाह ने मर्ग में रिपोर्ट दी।
