दो लाख की नगदी के साथ लाखों के जेवरात चोरी
सब्जी विक्रेता परिवार रात को घर में सो रहा था चोर बक्से उठाकर ले गए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो लाख की नगदी के साथ लाखों के जेवरात चोरी। शहर के निकट नारवा खिंचियान गांव में रामदेव मंदिर के पीछे एक घर में चोरी हो गई। रात को खुले दरवाजे का फायदा उठाकर चोर अंदर दाखिल हुए और बक्से उठाकर ले गए। बक्से में रखे दो लाख की नगदी के साथ सोने चांदी के आभूषण ले गए।
सुबह परिवार मे जाग होने पर घटना का पता लगा। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। अग्रिम जांच की जा रही है। सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि नारवा खिंचियान रामदेव मंदिर के पीछे रहने वाले किशनलाल पुत्र मांगी लाल मेधवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह सब्जी का ठेला लगाता है। परिवार सहित रात को घर में सो रहा था। मुख्य दरवाजा खुला था। तब आधी रात को चोर दाखिल हुए और कमरे में रखे बक्से उठाकर ले गए।
बेटियां आत्मरक्षा में पारंगत हो तभी जीवन में सफल होगी: शांतेश्वर
सूने स्थान पर ले जाकर बक्से से दो लाख की नगदी,तीन-चार तोला सोना और 700-800 ग्राम चांदी के आभूषण ले गए। एक अन्य बक्से में रखी सुरक्षित रह गई। थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि आस पास सीसी टीवी नहीं है। फिलहाल आने जाने मार्ग से पता लगाया जा रहा है। चोरों की संख्या एक या दो हो सकती है।
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

