एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा 46.79 एमडी जब्त
केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा 46.79 एमडी जब्त। शहर के पाल बालाजी मंदिर के सामने एक निजी गार्डन के पास में युवक को पकड़ा गया। तलाशी में युवक के पास से 46.79 एमडी ड्रग बरामद हुई। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। उससे अब एमडी ड्रग को लेकर अग्रिम पूछताछ की जा रही है।
दो लाख की नगदी के साथ लाखों के जेवरात चोरी
पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया,डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के दिशा निर्देशानुसार मादक पदार्थों की रोकथाम की कड़ी में एसीपी प्रतापनगर नतीशा जाखड़ के सुपरविजन और थानाधिकारी गोविंद व्यास के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार की शाम को मुखबिरी सूचना पर पाल बालाजी मंदिर के सामने आए ऋतु वैन्यू गार्डन के पास में एक युवक को पकड़ा। युवक के पास में 46.79 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई।
आरोपी करणी नगर बड़लियां झंवर निवासी अशोक पुत्र जेठाराम को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। थाने के एसआई महेंद्र कुमार आदि भी कार्रवाई में शामिल थे।
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

