Doordrishti News Logo

राजस्थान पत्रकार संस्थान का सर्वसम्मति से पुनर्गठन

नरेन्द्र लोढ़ा अध्यक्ष मनोनीत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थान पत्रकार संस्थान का सर्वसम्मति से पुनर्गठन। राजस्थान पत्रकार संस्थान,समदड़ी हवेली सिवांची गेट जोधपुर की बैठक टूरिस्ट बंगलों,ओल्ड हाईकोर्ट रोड जोधपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी सम्माननीय सदस्यों ने उपस्थिति एवं सहमति से विचार विमर्श कर संस्थान का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया।

पुनर्गठन के तहत नरेन्द्र कुमार लोढ़ा को अध्यक्ष, दिनेश राजपुरोहित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,गोविन्द गोयल श्रीगंगानगर को उपाध्यक्ष,अनुराग जैन अजमेर को महासचिव, गोविन्द सिंह जोधपुर को कोषाध्यक्ष,ओपी शर्मा चूरू को संयुक्त महासचिव,अचलेश्वर आर्य बालोतरा को संगठन संरक्षक तथा रशिका महर्षि अजमेर को संगठन प्रवक्ता मनोनीत करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

शराब के नशे में नुकीली वस्तु से हमला पीडि़त घायल

इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेन्द्र कुमार सिंघी,हरिप्रकाश माथुर, इकबाल खान,प्रवीण मेहता,मोहन रत्नेश, जगदीश प्रसाद गौड़ बेड़वा नागौर-डीडवाना, दिलीप राजपुरोहित, अखिल बंसल जयपुर को मनोनीत करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संस्थान द्वारा पूर्व में पत्रकारों के हित में समय-समय पर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई, साथ ही भविष्य में भी पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहने, संगठन को मजबूत करने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु एकजुटता से प्रयास करने की अनुशंसा की गई।

Related posts: