मंडोर सुपरफास्ट में टीटीई की तत्परता से दो बच्चों को मिला सुरक्षित सहारा
घर से बिना बताए निकले थे दोनों बच्चे -चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से पिता को सौंपे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंडोर सुपरफास्ट में टीटीई की तत्परता से दो बच्चों को मिला सुरक्षित सहारा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत टीटीई ने टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे दो बच्चों को सुरक्षित संरक्षण दिलाकर सामाजिक सरोकार का उदाहरण पेश किया। दोनों बच्चे घर से बिना बताए निकले हुए थे।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि टीटीई अमित कुमार ट्रेन संख्या 22491 जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट में टिकट जांच कर रहे थे। इस दौरान डेगाना से मकराना के बीच एस-3 कोच में दो बच्चे मिले। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे घर से बिना बताए निकलकर ट्रेन में सवार हुए हैं और उनके पास कुछ भी नहीं है।
राज-एसिकॉन 2026 में जुटे देशभर के विशेषज्ञ एंडोक्राइनोलॉजिस्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए टीटीई ने तत्काल जोधपुर कमर्शियल कंट्रोल और चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। बच्चों से उनके परिजनों के संपर्क नंबर लेकर उन्हें भी घटना की जानकारी दी गई। दोनों बच्चे अलवर के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर उनके पिता संबंधित प्रक्रिया के तहत पहुंचे और दोनों बच्चों को सुरक्षित प्राप्त किया। दोनों पड़ौसी है।
